हेलो दोस्तों आपका मेरी वेबसाइट getyourway.online मे स्वागत है आज के इस लेख मे हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचार || अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल विचारों को पढ़ेगें जो बहुत ही प्रेरणादायी है और हमे कुछ ना कुछ सीख देते है एवं आगे बढ़ने के लिये भी प्रेरित करते है
अतः आप इस लेख को जरूर पढ़े और अपने दोस्तों के साथ भी इसे शेयर करे |
![]() |
अटल बिहारी वाजपेयी |
अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचार || अटल बिहारी वाजपेयी के 25 अनमोल विचार
(1) इंसान बनो, केवल नाम से नहीं, रूप से नहीं, शक्ल से नहीं बल्कि हृदय से, बुद्धि से, ज्ञान से बनो |
(2) हमारे पड़ोसी कहते हैं कि एक हाथ से ताली नहीं बजती, हमने कहा कि चुटकी तो बज सकती है |
(3) मन हारकर मैदान नहीं जीते जाते, न मैदान जीतने से मन जीते जाते हैं |
(4) मनुष्य को चाहिए कि वह परिस्थितियों से लड़ें, एक स्वप्न टूटे, तो दूसरा गढ़े |
(5) आदमी की पहचान उसके धन या पद से नहीं होती, उसके मन से होती है। मन की फकीरी पर तो कुबेर की संपदा भी रोती है |
(6) छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं हो सकता |
(7) हम अहिंसा में विश्वास रखे हैं और यह चाहते हैं कि विश्व के संघर्षों का समाधान शांति और समझौते के मार्ग से हो |
(8) निरक्षरता और निर्धनता में बहुत गहरा संबंध है |
(9) शिक्षा के द्वारा व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है।व्यक्तित्व के उत्तम विकास के लिए शिक्षा का स्वरूप आदर्शों से युक्त होना चाहिए |
(10) हमारी माटी में आदर्शों की कमी नहीं है। शिक्षा द्वारा ही हम नवयुवकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जाग्रत कर सकते हैं |
(11) राष्ट्र की सच्ची एकता तब पैदा होगी, जब भारतीय भाषाएं अपना स्थान ग्रहण करेंगी |
(12) भुखमरी ईश्वर का विधान नहीं, मानवीय व्यवस्था की विफलता का परिणाम है |
(13) आप मित्र बदल सकते हैं, पर पड़ोसी नहीं |
(14) मैं यहाँ वादे लेकर नहीं, इरादे लेकर आया हूँ |
(15) मै मरने से नही डरता हूँ, बल्कि बदनाम होने से डरता हूँ|
(16) साहित्य और राजनीति के कोई अलग-अलग खाने नहीं होते |
(17) वास्तव में हमारे देश की लाठी कमजोर नहीं है बल्कि वह जिन हाथों में है, वे कांप रहे हैं |
(18) मुझे अपने हिन्दूत्व पर अभिमान है, किंतु इसका अर्थ यह नहीं है कि मैं मुस्लिम विरोधी हूं |
(19) कोई हथियार नहीं बल्कि आपसी भाईचारा ही सभी समस्याओं का समाधान कर सकता है |
(20) गरीबी बहुआयामी है । यह हमारी कमाई के अलावा स्वास्थय , राजनीतिक भागीदारी , और हमारी संस्कृति और सामाजिक संगठन की उन्नति पर भी असर डालती है।
(21) जीतना और हारना जीवन का एक मुख्य हिस्सा है, जिसे हमें समानता के साथ देखना चाहिए |
(22) हिन्दू धर्म तथा संस्कृति की एक बड़ी विशेषता समय के साथ बदलने की उसकी क्षमता रही है |
(23) इस देश को लेकर मेरी एक दृष्टि है। ऐसा भारत जो भूख, भय, निरक्षरता और अभाव से मुक्त हो |
(24) निराशा की अमावस की गहन निशा के अंधकार में हम अपना मस्तक आत्म-गौरव के साथ तनिक ऊंचा उठाकर देखें. |
(25) जीवन के फूल को पूर्ण ताकत से खिलाएं |
तो आज के इस लेख में हमने अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचार || अटल बिहारी वाजपेयी के 25 अनमोल विचारों को पढ़ा उम्मीद करता हूं आपको मेरा ये लेख जरूर पसन्द आया होगा आप अपनी प्रतिकिया हमे comment के माध्यम से दे तथा इसे share भी करे अगर आपका कोई सुझाव हैं तो वो भी यहाँ comment मे बताये मैं उसपे अमल करूंगा|🙏