हेलो दोस्तों, आप सभी का मेरी वेबसाइट getyourway.online मे स्वागत है |
आज के इस लेख मे हम भारत के महान वैज्ञानिक व भारत के पुर्व राष्ट्रपति doctor apj abdul kalam ke anmol vichar/ dr apj abdul kalam motivational quotes in hindi के बारे मे तथा साथ ही उनके बारे मे पढ़ेगें |
Apj abdul kalam/अब्दुल कलाम |
दोस्तों Dr apj abdul kalam का पुरा नाम अबुल पकिर जैनुलअबिदीन अब्दुल कलाम था इनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक मुसलमान परिवार मैं हुआ। उनके पिता का नाम जैनुलअबिदीन था जो एक नाविक थे और उनकी माता का नाम अशिअम्मा था वह एक गृहणी थीं। कलाम के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी इसलिए उन्हें छोटी उम्र से ही काम करना पड़ा। अपने पिता की आर्थिक मदद के लिए वे स्कूल के बाद समाचार पत्र वितरण का कार्य करते थे। इन सबके बाद उन्होंने हिम्मत नही हारी और तमाम परेशानियों के बाद अपनी पढ़ाई पुरी की और इतना ऊँचा मुकाम हासिल किया| वे देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व देश के 11वे राष्ट्रपति बने साथ ही साथ वे एक बहुत बड़े वैज्ञानिक भी थे उन्होने भारत को अग्नि, नाग जैसी कई मिसाइले बनाके दी जिससे हम रक्षा के क्षेत्र मे आत्मनिर्भर हो सके| इसके लिए पुरा भारत सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा|आज वे हम सभी के लिये प्रेरणाश्रोत है उनके विचार हमे प्रेरित करने का कार्य करते है तो आईये हम उनके कुछ विचारो को यहाँ इस लेख मे पढ़ते है |
doctor apj abdul kalam ke anmol vichar:-
(1) सपने वो नही होते है जो हमे नींद मे आते है, सपने तो वो होते है जो हमे सोने ना दे |
(2) इंसान की जिंदगी मे कठिनाइयाँ भी होनी चाहिए, क्योंकि बाद मे प्राप्त अपनी सफलता का आनंद उठाने के लिए पूर्व मे हमारी लाइफ मे कठिनाइयों का होना बहुत ही ज्यादा ज़रूरी हैं|
(3) छोटा लक्ष्य होना भी एक तरह का अपराध ही हैं; हमारा लक्ष्य भी महानतम होना चाहिए।
(4) सर्वोच्च शिखर तक पहुँचने के लिए हमे पावर की जरूरत होती है, चाहे वो शिखर सबसे ऊँची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे या व्यवसाय का।
(5) शिक्षण एक महानतम पेशा है जो जो लोगों के व्यवहार, चरित्र और ज्ञान का विकास करने मे सहायक होता है अगर लोग मुझे भी एक अच्छे शिक्षक के तरह ही याद रखते हैं, तो यह मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान होगा।
(6)अगर तुम सूर्य की तरह तेज चमकना चाहते हो तो पहले उसके तरह जलना होगा
(7) विज्ञान मानव जाति और मानवता के लिए एक बहुमूल्य तोहफा है, हमें इसका दुरूपयोग करके बिगाड़ना नहीं चाहिए |
(8) महान एवं बड़े सपने देखने वालों के महान सपने निश्चित रूप से ही पूरे होते है|
(9) हमें कभी भी किसी भी परिस्थितियों मे हार नहीं माननी चाहिए और हमें बाकी दूसरी समस्याओं के द्वारा भी खुद को कभी हराने नहीं देना चाहिए|
(10) मैं इस बात को स्वीकार्य करने के लिए सदैव ही तैयार था कि मैं चाह कर भी कुछ चीजों को नहीं बदल सकता |
(11) तो आइये हम सब मिलके अपने आज का बलिदान कर दें ताकि बाद मे आने वाले हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके |
(12) अपनी योजनाओं में कामयाबी हासिल करने के लिए, आपको अपने बनाये लक्ष्य के प्रति पूर्णरुपेण निष्ठावान होना पड़ेगा |
(13) क्या हम सब लोग यह नहीं जानते है कि हमारे अंदर आत्मसम्मान की भावना भी , आत्मनिर्भरता के साथ ही आती है
(14) अंततः, सच्चे एवं वास्तविक अर्थों में शिक्षा सत्य की ही खोज है। यह ज्ञान और आत्मज्ञान के मध्य से होकर गुजरने वाली एक बहुत ही लम्बी और अंतहीन यात्रा है |
(15) तब तक लड़ना बिल्कुल मत छोड़ो जब तक आप अपनी तय की हुई जगह/ लक्ष्य पर ना पहुँच जाओ, आप निश्चित रूप से अद्वितीय हो | ज़िन्दगी में अपना एक बड़ा और महान लक्ष्य निर्धारित करो, लगातार ज्ञान प्राप्त करो, कड़ी मेहनत करते रहों, और एक महान जीवन की प्राप्ति के लिए दृढ संकल्प रहो |
(16) आपकी किसी भी योजना की सफलता के लिए, आप मे रचनात्मक नेतृत्व का होना अत्यंत ही आवश्यक हैं |
(17) जो अपने पूरे दिल से अपने काम को नहीं कर सकते है वे हासिल भी करते हैं, तो बस खोखली व बेकार चीजें ही, अधूरे मन से कार्य करके मिली सफलता आपके आस-पास कड़वाहट ही पैदा करती हैं।
(18) एक होनहार छात्र का सबसे पहला एवं महत्त्वपूर्ण गुण यही है कि वह जिज्ञासु हो और हमेशा ही अपने शिक्षक से सवाल पूछे।
(19) जब तक भारत दुनिया के सामने आकर खड़ा नहीं होता, इस दुनिया मे कोई भी हमारी इज्जत नहीं करेगा। इस दुनिया में, डर के लिए कोई भी जगह नहीं है। केवल एक ताकत ही ताकत का सम्मान करती हैं।
(20) कृत्रिम सुख की प्राप्ति के बजाए ठोस उपलब्धियों की प्राप्ति के पीछे समर्पित रहिये।
dr apj abdul kalam motivational quotes in hindi:-
(21) सभी युवाओं को मेरा ये सन्देश है कि एक अलग तरीके एवं नजरिये से सोचें, कुछ भी अलग एवं नया करने का प्रयास करें, अपना रास्ता खुद ही बनायें और जो असंभव लगे उसे हासिल करें|
(22) ऊपर आकाश की तरफ देखिये। हम इस संसार मे बिल्कुल भी अकेले नहीं हैं। सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड ही हमारे लिए अनुकूल है और जो सारे सपने हम देखते है और उसे प्राप्त करने के लिए मेहनत करते है वह उनका प्रतिफल देने की सारी साजिश एवं प्रयत्न करता हैं।
(23) अपने किये जा रहे कार्य में सफलता हासिल के लिए आपको पूर्ण मन से एकाग्रचित होकर अपने निर्धारित लक्ष्य पर ध्यान लगाना होगा।
(24) बारिश आने के दौरान जब सारे पक्षी भागकर आश्रय की तलाश करने लगते है, तब बाज बादलों के ही ऊपर उड़कर बारिश से बच जाते हैं। हम सबकी जिंदगी मे समस्याएं तो होंगी ही, पर हमारा समस्याओं का अलग तरह से सामना करना ही हमे अलग बनाता है |
(25) यदि इन 4 बातों का पालन किया जाए –(i) अपना एक महान लक्ष्य बनाया जाए (ii) ढेरों ज्ञान अर्जित किया जाए (iii) पुरे मन से जी-तोड़ मेहनत की जाए (4) अपने लक्ष्य के प्रति एकदम से दृढ रहा जाए – तो जीवन मे कुछ भी असंभव नही होगा फिर कोई भी लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता हैं।
(26) मुझे पूर्ण रूप से यकीन है कि जब तक किसी ने नाकामयाबी की बेहद कड़वी गोली न चखी हो, वो इंसान अपनी कायमाबी के लिए पर्याप्त जरूरी महत्वाकांक्षा नहीं रख सकता है |
(27) भ्रष्टाचार जैसी बुराइयाँ कहाँ से पनपती हैं? ये बुराइयाँ हमारे कभी भी न ख़त्म होने वाले लालच से ही आती हैं। एक भ्रष्टाचार-मुक्त नैतिक समाज की स्थापना के लिए एक लड़ाई इस लालच के खिलाफ भी निश्चित रूप से लड़ी जानी होगी और इसे “मैं क्या दे सकता हूँ” की भावना से बदलना होगा।
(28) मेरा यह संदेश, विशेषकर युवाओं के लिए है, कि वे अपने अंदर कुछ अलग सोचने और करने का साहस रखें, नये आविष्कार करने का साहस रखें, अपने अंदर सभी अनदेखे अंजाने रास्तों पर चलने का साहस रखें, असंभव को खोजने और सभी समस्याओं पर जीत हासिल करके सफल होने का आवश्यक साहस भी रखें। ये सब ही वे महान गुण हैं जिनके लिए उन्हें ज़रूर काम करना चाहिए।
(29) जब हम बाधाओं का सामना करते हैं, हम अपने अंदर छिपे साहस और फिर से खड़े हो पाने की ताकत के छिपे हुए भण्डार को खोज पाते हैं, जिनका पता हमे खुद ही नहीं होता कि वे हमारे अंदर हैं भी। और केवल तब जब जाके हम असफल होते हैं, यह एहसास होता है कि सारे संसाधन तो हमेशा से हमारे पास ही थे। हमें तो बस केवल उन्हें खोजने और अपनी जीवन में आगे बढ़ाने की ज़रूरत हैं|
तो दोस्तों आज के इस लेख में हमने doctor apj abdul kalam ke anmol vichar/ dr apj abdul kalam motivational quotes in hindi के बारे मे पढ़ा उम्मीद करता हूं आपको मेरा ये लेख जरूर पसन्द आया होगा आप अपनी प्रतिकिया हमे comment के माध्यम से दे और अगर आपका कोई सुझाव हैं तो वो भी यहाँ comment मे बताये मैं उसपे अमल करूंगा|🙏