हेलो दोस्तों आपका मेरी वेबसाइट getyourway.online मे स्वागत है|
आप सभी महात्मा गांधी को जरूर जानते होंगे उनका पुरा नाम मोहनदास करमचन्द्र गांधी था उनको महात्मा की उपाधी रविन्द्र नाथ टैगोर ने दी थी| उनका जन्म गुजरात के पोरबन्दर मे 2 अक्टूबर 1869 में हुआ था| इनके पिता का नाम करमचन्द्र गांधी तथा माता का नाम पुतलीबाई था एवं उनकी पत्नी का नाम कस्तूरबा गांधी था| गांधी जी 1915 मे साउथ अफ़्रीका से रंगभेद के खिलाफ एक सफ़ल लड़ाई लड़कर भारत लौटे और हमे अंग्रेज़ो से आज़ादी दिलाई| गांधीजी सत्य और अहिंसा के पक्षधर थे और वो सदा हिन्दू-मुस्लिम एकता पर जोर देते थे| आज हम गांधी जी को राष्ट्रपिता मानते है | उनके विचार और वो आज भी हमारे बीच उतने ही प्रासंगिक है जितने उस समय थे तो आइये अपने इस लेख मे हम महात्मा गांधी के 10 अनमोल विचार को पढ़ते है और उनसे कुछ सिख हासिल करते है |
महात्मा गांधी/mahatma gandhi |
महात्मा गांधी के 10 अनमोल विचार
(1) बापू का एक कथन है कि हमारा स्वास्थ्य ही हमारी असली संपत्ति है, ना कि सोना और चांदी|
(2) व्यक्ति अपने विचारों के सिवा और कुछ भी नहीं है, वह जो सोचता है जैसा सोचता है, वह वैसा ही (वही) बन जाता है |
(3) कमजोर व्यक्ति कभी क्षमाशील नहीं हो सकता है, क्षमाशीलता तो ताकतवर लोगों की निशानी है |
(4) ताकत शरीर की शक्तियों से नहीं आती , बल्कि यह आपकी अदम्य इच्छाशक्ति से आती है |
(5) धैर्य का एक बहुत छोटा सा हिस्सा भी एक टन उपदेश से कही ज्यादा बेहतर है |
(6) असली गौरव तो अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए की गई कोशिश में है, न कि लक्ष्य तक पहुंचने में |
(7) भले ही आप जो करते हैं वह बिल्कुल नगण्य हो, लेकिन स्वयं के लिए वह करना अत्यंत ही अहम है |
(8) कोई कायर मनुष्य कभी भी किसी से प्यार नहीं कर सकता है, यह तो बहादुर लोगों की निशानी है |
(9) हम जो भी करते हैं और हम जो भी कर सकते हैं, इन दोनो के बीच का अंतर ही दुनिया की अधिकतम समस्याओं के समाधान के लिए पूर्ण रूप से पर्याप्त होगा|
(10) किसी भी देश की महानता और उसकी नैतिक रूप से उन्नति का अंदाजा हम वहां के पालतू और आवारा जानवरों के साथ किये जाने वाले व्यवहार से लगा सकते हैं|
तो दोस्तों आज के इस लेख में हमने महात्मा गांधी के 10 अनमोल विचारों को पढ़ा, उम्मीद करता हूं आपको मेरा ये लेख जरूर पसन्द आया होगा आप अपनी प्रतिकिया हमे comment के माध्यम से दे तथा इसे share करे अगर आपका कोई सुझाव हैं तो वो भी यहाँ comment मे बताये मैं उसपे अमल करूंगा|🙏