हैलो दोस्तों आपका मेरी वेबसाइट getyourway.Online मे स्वागत है आप मे से ज्यादातर लोग एक student होंगे और किसी कालेज या स्कूल मे होंगे और आपका मन पढ़ाई-लिखाई आदि मे नही लगता होगा इसलिए अगर आप भी एक student है और आपका भी मन पढ़ाई - लिखाई मे बिल्कुल भी नही लगता और इसके लिए आपकों अपने घर वालों से डाँट भी सुनने को मिलती है फिर भी आप पढ़ाई मे ध्यान नही दे पा रहे है तो आज के इस लेख मे हम यही पढ़ेंगे की padhai me man kaise lagaye mantra || पढ़ाई में मन कैसे लगाये
![]() |
Study/essay |
Padhai me man kaise lagaye mantra
(1) मन को एकाग्र करे
(2) अपना एक निश्चित time-table बनाये
(3) योगा/प्राणायाम आदि करे
(4) मूड सही रखे
(5) बीच बीच मे ब्रेक ले
(6) अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने जाए
(7) अपना एक लक्ष्य बनाये |
![]() |
Study/पढ़ाई |
पढ़ाई में मन कैसे लगाये
(1) मन को एकाग्र करे:-
पढ़ाई मे मन ना लगने का एक मुख्य कारण मन का एकाग्र ना होना है अगर आपका मन एकाग्र नही होगा और इधर उधर की बातों को सोचेगा और भटकेगा तो आपका पढ़ाई मे बिल्कुल भी ध्यान नही लगेगा और आपका पढ़ाई-लिखाई से मन भागने लगेगा इसलिए पढ़ाई मे मन लगाने के लिए सर्वप्रथम अपने मन को एकाग्र करे |
(2) अपना एक निश्चित time-table बनाये:-
पढ़ाई मे मन लगाने और पढ़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय निकालने के लिए ये जरूरी है कि आप अपना एक निश्चित time-table बनाये जैसे कि आपको कब सोना है, कब जगना है, कितने घंटे तक सोना है, खेल-कूद आदि सभी चीजों का एक समय निश्चित कर ले और उसी के अनुसार ही काम करे इससे आप अपने time को सही तरीके से मैनेज कर पाएंगे और उसका सदुपयोग भी अच्छे से कर पाएंगे|
(3) योगा/प्राणायाम आदि करे:-
अगर आपका पढ़ाई मे मन नही लग रहा है और आपका मन एकाग्र नही हो पा रहा है जब आप पढ़ने बैठते हो तो आपका मन इधर उधर की फिजूल बातों मे चला जाता है और आप चाह कर भी पढ़ाई मे ध्यान नही लगा पा रहे है तो परेशान मत होइये हमारा दिमाग ऐसा ही है वह बड़ा चंचल है जरूरत की चीजों मे ना लगके बेवजह की चीजों मे ही ज्यादा लगता है इसलिए अगर आप अपने मन को एकाग्र नही कर पा रहे है और पढ़ाई मे बिल्कुल भी मन नही लगा पा रहे है तो आप योगा/प्राणायाम आदि करे जैसे अनुलोम - विलोम आदि इससे आप अपने मन को एकाग्र कर पाएंगे जिससे आपका मन पढ़ाई मे फिरसे लगने लगेगा |
(4) मूड सही रखे:-
अगर आपका मूड ठीक नही रहता है और आप हर वक्त उदास, निराश और गुस्से मे रहते है तो आपका पढ़ाई के साथ साथ किसी भी काम मे मन नही लगेगा और ना ही आप कोई भी काम को ठीक से कर पाएंगे जिससे आपको पढ़ाई हो या कोई भी काम हर काम मे असफलता ही मिलेगी अतः अगर आप पढ़ाई आदि मे मन लगाना चाहते है तो अपना मूड ठीक रखे | मूड ठीक रखने के लिए आप अपने पसंदीदा गाने सुन सकते है, कोई मूवी देख सकते है, कोई गेम खेल सकते है या अपने किसी पसंदीदा शख्स से बात कर सकते है या उनके साथ कही बाहर घूमने जा सकते है ये सब आपका मूड ठीक रखने मे हेल्प करेगा और जहाँ तक हो सके लड़ाई - झगड़ो और टेंशन देने वाली चीजों जैसे लड़की आदि से दूर रहे |
(5) बीच बीच मे ब्रेक ले:-
अगर आप लगातार पढ़ाई या कोई भी काम कर रहे है बिना ब्रेक लिए तो एक समय बाद आप उससे ऊब जायेंगे और आप उससे दूर भागने लगेंगे और आपका उसमे मन लगना कम हो जायेगा या बिल्कुल भी नही लगेगा इसलिए आप जब भी पढ़ाई या कोई भी काम कर रहे है तो लगातार लम्बे समय तक करते रहने के बजाय बीच बीच मे एक ब्रेक लेते रहे जिससे आपका मूड फ्रेस रहेगा और आपका उस काम या पढ़ाई मे अच्छे से मन लगा रहेगा |
(6) अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने जाए:-
जब आप लगातार कोई काम या पढ़ाई करते हो तो आप थक जाते हो अब तन की थकान तो सोकर मिटाई जा सकती है पर मन की थकान जो कि लगातार पढ़ाई के कारण उत्पन्न हुई है को मिटाने के लिए आप छुट्टी लेकर कही बाहर घूमने जाए और अपने परिवार के साथ वक्त बिताए इससे आप रिफ्रेश फील करेंगे जिससे मन की थकान दूर होगी और आप दोबारा उर्जावान महसूस करने लगेंगे तथा दोबारा पढ़ाई मे मन लगा पाएंगे |
(7) अपना एक निश्चित लक्ष्य बनाये:-
एक निश्चित लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने से आपको कोई कंफ्यूजन नही होगी आपको पता होगा क्या पढ़ना है और कितना पढ़ना है और किस लिए पढ़ना है जिससे पढ़ाई आसान लगेगी और आपका पढ़ाई मे मन भी लगेगा और सफलता भी जल्दी मिलेगी इसलिए हमेशा अपना एक निश्चित लक्ष्य रखे और उसी की प्राप्ति के लिए पढ़ाई करे|
और पढ़े-
diffrence-between-hard-work-and-smart.html
How.to.earn.by.instagram.in.hindi.html
तो आज के इस लेख में हमने Padhai me man kaise lagaye mantra || पढ़ाई में मन कैसे लगाये को पढ़ा उम्मीद करता हूं आपको मेरा ये लेख जरूर पसन्द आया होगा आप अपनी प्रतिकिया हमे comment के माध्यम से दे तथा इसे share भी करे अगर आपका कोई सुझाव हैं तो वो भी यहाँ comment मे बताये मैं उसपे अमल करूंगा|🙏