हेलो दोस्तों आपका मेरी वेबसाइट getyourway.online मे स्वागत है हमारी ज़िन्दगी मे अच्छी आदतों का बहुत महत्व है हमारी अच्छी आदतें ही हमे सफ़ल बनाती है हमारी अच्छी आदतों का हमारे करियर और सक्सेस मे बहुत योगदान होता है जैसे कोई बुरी आदत और संगती वाला व्यक्ति निरंतर पतन (अप्रगति और असफ़लताओं) की ओर गिरता चला जाता है वही अच्छी आदतों वाला व्यक्ति निरंतर ही प्रगति और सफ़लता की तरफ़ बढ़ता जाता है
इसलिए हमे अपनी सभी बुरी आदतों को छोड़कर अच्छी आदतों को अपना लेना चाहिए तो आज के इस लेख मे हम ऐसी ही 10 अच्छी आदतें in hindi/ अच्छी आदतें essay को पढ़ेगें और इसे आप अपनी ज़िन्दगी मे जरूर अपनाये:-
10 अच्छी आदतें in hindi/ अच्छी आदतें essay
(1) सुबह जल्दी सोकर उठे:-
ये एक बहुत ही आम दिनचर्या है पर इसके बहुत से फ़ायदे रहते है अगर आप सुबह जल्दी (सुर्यास्त से पहले) उठते है तो आपका मन प्रसन्न और हल्का रहेगा तथा आप अपने बाकी समय का सदुपयोग कर सकते है |वही अगर आप देर से उठते है तो आपका शरीर और मन भारी रहता है और आप आलस से भरे रहते है और आपको कोई काम करने का मन नही करता जिससे आपका ज्यादा सोने के साथ साथ आलस के कारण बहुत ज्यादा समय बर्बाद होता है |अतः सुबह जल्दी उठने की आदत डाल ले यह बहुत अच्छी आदतों मे से एक है |
(2) जल्दी सोये :-
यह भी हमारी आम दिनचर्यायो मे से एक है और बहुत अच्छी खबर आदत मे से भी एक है इसलिये रात को जल्दी सोये क्योंकि सुबह जल्दी उठने के लिए हमे जल्दी सोना बहुत जरूरी होता है क्योंकि हमे 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिये जो हमारे लिए बहुत ही जरूरी होता है अगर आप कम नींद लेते है तो आपका शरीर आलस और थकान से भरा रहेगा और किसी काम मे मन नही लगेगा और कम नींद लेने की वजह से आप बीमार भी पड़ सकते है अतः रात को जल्दी सोये और जल्दी उठे तथा 7-8 घंटे की भरपूर नींद ले |
(3) योग/ प्राणायाम आदि करे:-
स्वस्थ व फ़िट रहने के लिए तथा अपने दिमाग को सही तरीके से चलाने के लिए आपके योग/ प्राणायाम का बहुत ही योगदान होता है यह एक बहुत ही अच्छी आदतों मे से एक है इसलिए आप रोजाना आधे से 1 घंटा योग आदि जरूर करे इससे आपका शरीर दिन भर तरोताज़ा और स्फ़ुर्ति से भरा रहेगा और आप कम बीमार पड़ेगें तथा स्वस्थ रहेंगे |
(4) रोजाना टहले :-
रोजाना शाम या सुबह के समय आधे से 1 घंटे टहलना आपके और आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फ़ायदेमन्द रहता है यह एक बहुत ही अच्छी आदतों मे से एक है इसलिए आप रोजाना आधे से 1 घंटे जरूर टहले |
(5) व्यर्थ की कामो के बजाय अपने पढ़ाई या काम पर फ़ोकस करे :-
आज कल विद्यार्थी या काम-धंधे वाले लोग अपने काम के अलावा बाकी दुसरे चीजो मे अपना समय बर्बाद करते है जैसे बेवजह फोन चलाना, हर समय मोबाइल गेम्स मे लगे रहना या और भी बहुत सारी बेवजह की समय बर्बाद करने वाली बातें इत्यादि| यह एक बहुत ही बुरी आदत है जो आपको पतन की और ले जाता है और आपके करियर को चौपट कर देता है अतः आप इन सब चीज़ो मे समय बर्बाद करना बन्द कर दे और अपने काम और पढ़ाई पर फ़ोकस करे |
(6) हमेशा जरूरतमंद लोगो कि मदद करे:-
हमे हमेशा दूसरो कि मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए हमारे आस पास ऐसे बहुत से जरूरतमन्द लोग रहते है जिनको सच मे दुसरो कि मदद की जरुरत होती है अतः हमे उनकी मदद जरूर करनी चाहिए | दूसरों कि मदद करना बहुत ही अच्छी आदतों मे से एक है |
(7) सकारात्मक सोच रखे और सकारात्मक रहे:-
हमेशा सकारात्मक रहे और सकारात्मक सोच रखे नकारात्मक बातों और लोगों से दुर रहे नकारात्मकता हमारे लिए बिल्कुल भी अच्छी नही होती ये हमारे विकास और सफ़लता मे बाधक होती है इसलिए जहाँ तक हो सके हमे इससे दूर रहना चाहिए और सकारात्मक सोच रखना चाहिए सकारात्मक सोच रखना और सकारात्मक तरीके से जीना बहुत ही अच्छी बात होती है |
(8) सभी को सम्मान दे:-
हमे हमेशा सभी को सम्मान देना चाहिए और सम्मानपुर्वक बात करनी चाहिए चाहे वो हमसे छोटा हो या बड़ा सभी लोग सम्मान के हकदार होते है अगर आप किसी को सम्मान देते है तो वो भी आपको उतना ही सम्मान देगा अतः किसी को सम्मान देने मे कोताही ना बरते ये एक बहुत अच्छी आदतों मे से एक है इससे हमारे व्यव्हार की झलक भी मिलती है और लोगों पर हमारा सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और लोगों के बीच आपकी अच्छी छवि बनती है |
(9) हार ना माने कोशिश करते रहे:-
किसी भी काम मे असफ़ल हो जाने पर हार मान लेना अच्छी बात नही है हमे कभी भी हार नही मानना चाहिए और कोशिश करते रहना चाहिए चाहे हम एक दो बार असफ़ल ही क्यूँ ना हो जाये पर हमे घबराकर पीछे हटने के बजाय दोबारा कोशिश करते रहना चाहिए |
(10) खान-पान सही रखे :-
एक स्वस्थ शरीर मे ही एक स्वस्थ दिमाग स्थित होता है और एक स्वस्थ शरीर पौष्टिक भोजन और व्यायाम आदि से बनता है इसलिए हमे प्रतिदिन व्यायाम के साथ साथ उचित पौष्टिक आहार को अपने भोजन मे शामिल करना चाहिए और तली भुनी चीज़ो तथा मिर्च मसालों से दुरी बना के रखना चाहिए |
और पढ़े:-
how-to-improve-your-self-confidence.html
तो आज के इस लेख में हमने 10 अच्छी आदतें in hindi/ अच्छी आदतें essay को पढ़ा उम्मीद करता हूं आपको मेरा ये लेख जरूर पसन्द आया होगा आप अपनी प्रतिकिया हमे comment के माध्यम से दे तथा इसे share भी करे अगर आपका कोई सुझाव हैं तो वो भी यहाँ comment मे बताये मैं उसपे अमल करूंगा|🙏