हेलो दोस्तों आपका मेरी वेबसाइट getyourway.online मे स्वागत है
आज के इस लेख मै हम भारत के महान वैज्ञानिक व पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी/ए पी जे अब्दुल कलाम जीवन परिचय/apj abdul kalam biography in Hindi को पढ़ेगें और उनसे प्रेरणा हासिल करेंगे|
apj abdul kalam biography/एपीजे अब्दुल कलाम जीवनी |
ए पी जे अब्दुल कलाम जीवन परिचय || apj abdul kalam biography in Hindi
ए पी जे अब्दुल कलाम का प्रारम्भिक जीवन जन्म एवं जन्म स्थान:-
ए पी जे अब्दुल कलाम का जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम मे एक तमिल मुस्लिम परिवार में 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था। इनके पिता का नाम जैनुलाब्दीन था जो नावों को किराये पर देने और बेचने का काम करते थे। कलाम जी के पिता पढ़े लिखे नही थे पर उन्होने अपने बेटे को पढ़ने से कभी नही रोका| ए पी जे अब्दुल कलाम की माता का नाम असीम्मा था जो एक गृहिणी थी। अब्दुल कलाम कुल पांच भाई बहन थे जिनमें तीन बड़े भाई एवं एक बड़ी बहन थी। ये अपने भाई बहनों मे सबसे छोटे थे कलाम जी का परिवार बहुत ही गरीब था इसलिए अपने घर का ख़र्चा चलाने और अपनी पढ़ाई के लिये इन्होंने बहुत ही छोटी उम्र से ही अखबार बाँटना शुरु कर दिया था ये बचपन में पढ़ाई मे औसत थे पर इनमे हमेशा कुछ नया सिखने की लालसा थी गणित कलाम जी का पसंदीदा विषय था|अब्दुल कलाम ने कभी शादी नही की और वे आजीवन कुंवारे रहकर अपने देश की सेवा की |
apj abdul kalam full name:-
ए पी जे अब्दुल कलाम का पुरा नाम अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम था |
कलाम जी की प्रारम्भिक शिक्षा :-
कलाम जी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रामेश्वरम् के प्राइमरी स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद Schwartz Higher Secondary स्कूल, रामनाथपुरम, तमिलनाडु से उन्होंने मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की |
उच्च शिक्षा एवं करियर:-
अपनी प्रांरभिक शिक्षा पूरी करने के बाद डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने तिरुचिरापल्ली के सेंट जोसेफ कॉलेज से 1954 भौतिक विज्ञान में बी.एस.सी (B.Sc) की डिग्री प्राप्त की।एपीजे अब्दुल कलाम स्नातक करने के बाद बस 1955 में मद्रास चले गए। उन्होंने यहां के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। उनका सपना एक लड़ाकू पायलट बनना था, लेकिन, परीक्षा में उन्होंने 9वां स्थान प्राप्त किया। जबकि आईएएफ ने केवल आठ परिणाम ही घोषित किये थे। अतः वह उसमें सफल नहीं हो पाये| एपीजे अब्दुल कलाम 1960 में स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन में एक वैज्ञानिक के रूप में शामिल हो गए थे। कलाम ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के साथ भी काम किया था।1969 में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इसरो (ISRO) आ गये और वहां पर इन्होनें परियोजना निर्देशक के पद पर काम किया। इसी पद पर काम करते समय भारत का प्रथम उपग्रह रोहिणी पृथ्वी की कक्षा में वर्ष 1980 में स्थापित किया गया। वर्ष 1963-64 में अब्दुल कलाम ने अमेरिकी संगठन नासा (NASA) का भी दौरा किया। भारत के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक राजा रमन्ना ने पहला परमाणु परीक्षण किया जिसमें अब्दुल कलाम जी को परीक्षण करने के लिए बुलाया गया। 1970-1980 के दशक में डॉ अब्दुल कलाम अपने कार्याे की सफलता के कारण देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक बन गये|
कलाम जी के वैज्ञानिक से राष्ट्रपति बनने तक का सफ़र:-
कलाम जी जुलाई 1992 से लेकर दिसम्बर 1999 तक प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार और रक्षा अनुसन्धान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के सचिव थे। भारत ने अपना दूसरा परमाणु परीक्षण इसी दौरान किया था। जिनमे इनका मुख्य योगदान था |
भारत सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी "इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम" का प्रारम्भ डॉ कलाम के देख-रेख में ही किया। वह इस परियोजना के मुख्य कार्यकारी थे। इस परियोजना ने देश को अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइलें दी है।
अब्दुल कलाम को "मिसाइल मैन ऑफ़ इंडिया" भी कहा जाता है | क्योंकि इन्होंने देश को पृथ्वी, त्रिशूल, आकाश, नाग, ब्रह्मोस जैसी मिसाइले दी जिससे भारत रक्षा के क्षेत्र मे आत्मनिर्भर बन सका |
इसके बाद कलाम जी राजनीति में आ गये | राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को 2002 मे राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया। अब्दुल कलाम जी ने अपने प्रतिद्वंदी लक्ष्मी सहगल जी को भारी मतों से हराकर 25 जुलाई 2002 को भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वे 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक भारत के राष्ट्रपति बने रहे |
a. p. j. abdul kalam awards
(पुरस्कार और उपलब्धियाँ)-
(1) पद्म भूषण ~ वर्ष 1981 मे ~ भारत सरकार के द्वारा प्रदान दिया गया |
(2) पद्म विभूषण ~ वर्ष 1990 मे~
भारत सरकार के द्वारा प्रदान दिया गया |
(3) भारत रत्न ~ वर्ष 1997 मे ~
भारत सरकार के द्वारा प्रदान दिया गया |
(4) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार ~ वर्ष 1997 मे ~ भारत सरकार के द्वारा प्रदान दिया गया|
(5) वीर सावरकर पुरस्कार ~ वर्ष 1998 मे ~ भारत सरकार के द्वारा प्रदान दिया गया |
(6) रामानुजन पुरस्कार ~ वर्ष 2000 मे ~ अल्वारेज शोध संस्थान, चेन्नई के द्वारा प्रदान किया गया |
(7) वर्नहर वॉन ब्राउन स्मारक पुरस्कार ~ वर्ष 2013 मे ~ नेशनल स्पेस सोसाइटी के द्वारा प्रदान किया गया |
apj abdul kalam books name/ अब्दुल कलाम द्वारा लिखित किताबे:-
(1) भारत 2020 (नवनिर्माण की रूपरेखा)
(2) जीवन वृक्ष
(3) अग्नि की उड़ान
(4) तेजस्वी मन
(5) आपका भविष्य आपके हाथ मे
(6) विंग्स ऑफ़ फायर (आत्मकथा)
apj abdul kalam death/ अब्दुल कलाम की मृत्यु:-
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी की मृत्यु 27 july 2015 को शिलांग, मेघालय, भारत मे 84 साल की उम्र मे हुई | 30 जुलाई 2015 को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँव रामेश्वरम के पास किया गया |
कलाम जी भले ही एक मुस्लिम परिवार मे पैदा हुए थे पर वो सभी धर्मो को बराबर मानते थे व उनका आदर करते थे वो साधु/सन्तो/मौलानाओ/सिख गुरुओ आदि सब से मिलते रहते थे उनका व्यकितत्व बहुत ही प्रभावी था वे बहुत ही उदार एवं महान व्यकित थे उनके विचार और किताबे आज भी हमे प्रेरित करते है यही कारण है कि आज भी वे हर भारतीय के दिल मे बसे है भले ही आज वो हमारे बीच नही है पर उनकी यादें हमारे साथ हमेशा रहेगी |
और पढ़े - doctor-apj-abdul-kalam-ke-anmol-vichar.html
तो दोस्तों आज के इस लेख में हमने एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी||ए पी जे अब्दुल कलाम जीवन परिचय||apj abdul kalam biography in Hindi को पढ़ा उम्मीद करता हूं आपको मेरा ये लेख जरूर पसन्द आया होगा आप अपनी प्रतिकिया हमे comment के माध्यम से दे तथा इसे share भी करे अगर आपका कोई सुझाव हैं तो वो भी यहाँ comment मे बताये मैं उसपे अमल करूंगा|🙏
abraham-lincoln-famous-quotes.html