हेलो दोस्तों, आपका मेरी वेबसाइट getyourway.online मे स्वागत हैं|हम सब जानते हैं कि सच बोलना हमारे लिये कितना आवश्यक हैं परन्तु सच बोलना इतना आसान भी नही होता और ये सबके बस कि बात भी नही होती क्योंकि सच बोलने और अपनी गलतियों को स्वीकार करने के लिए हिम्मत चाहिए होती है जो सबके अन्दर नही होती तभी लोग अक्सर झूठ बोल देते हैं हमने अपनी पिछली लेख मे झूठ बोलने के फ़ायदे और नुकसान तथा बेवजह झूठ बोलने से बचने के तरीको के बारे मे पढ़ा था और आज के इस लेख मे हम सच बोलने के 10 अनमोल फ़ायदे||सच बोलना क्यों जरूरी हैं? के बारे मे पढ़ेगें|
सच बोलना |
सच बोलने के फ़ायदे:-
(1) सच बोलने से मन शान्त रहता है और सभी प्रकार कि मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलता हैं|
(2) सच बोलने से मन मे किसी प्रकार का कोई डर नही रहता जो झूठ बोलने वाले के मन मे अपने झूठ के पकड़े जाने का होता है |
(3) सच हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाता है क्योंकि जब हम सच बोलते हैं तो हमे कोई डर नही रहता और हम आत्मविश्वास से भरे रहते है वही झूठ बोलने वाले का अपने झूठ के पकड़े जाने के डर से उनका आत्मविश्वास डगमगा जाता है |
(4) सच बोलने से लोगों का आप पे भरोसा बढ़ता है जो झूठ बोलने वाले पे कोई नही करता |
(5) सच बोलने से लोग आपकी स्पष्टवादिता के कायल हो जाएंगे और आपको पसन्द करने लगेंगे |शुरुआत मे भले ही उनको आप की बात (सच बोलना) कड़वी लगे पर धीरे-धीरे वो समझ जाएंगे |
(6) सच बोलने से आपकी उम्र बढ़ जाती है | जी हा! ये सच है क्यों जब आप झूठ बोलते है तो आप एक चिन्ता और तनाव मे रहते है और आपको अपने झूठ के पकड़े जाने का डर रहता है इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है जो आपके जीवन के कुछ पल कम कर सकता है वही जब आप सच बोलते है तो आपको कोई डर व चिन्ता नही रहती जिससे आप कम बीमार पड़ते है तथा आप लम्बे समय तक स्वस्थ और जीवित रहते है |
(7) सच बोलने से लोगों कि नजरों मे आपकी छवि एक अच्छे चरित्र वाले एक अच्छे इंसान की बन जायेगी और लोग आपकी इज़्ज़त करने लगेंगे |
(8) सच बोल देने से सुकून मिलता है | कभी कभी आप कोई बात किसी से छिपा के रखते है तो आपके मन मे एक बोझ सा रहता हैं आप हर वक़्त सोचते है कि उसे किसी और से वो बात ना पता चल जाये वही सच बोल देने से आपके अन्दर का वो बोझ मिट जायेगा और आपको एक सुकून कि अनुभूति होगी |
(9) धार्मिक ग्रन्थो के अनुसार सच बोलने वाले को स्वर्ग की प्राप्ति होती है और झूठ बोलने वाले को नरक मे जाना पड़ता है अतः अगर आप धार्मिक व्यकित है और स्वर्ग-नरक आदि बातों मे भरोसा करते है तो सच बोलना आपके स्वर्ग कि सीढी हो सकती है |
(10) सच हमारी ज़िन्दगी मे खुशिया भरता है अर्थात खुशहाली लाता है और झूठ निराशा |
तो दोस्तों आज के इस लेख में हमने सच बोलने के 10 अनमोल फ़ायदे||सच बोलना क्यों जरूरी हैं?के बारे में पढ़ा उम्मीद करता हूं आपको मेरा ये लेख जरूर पसन्द आया होगा आप अपनी प्रतिकिया हमे comment के माध्यम से दे और अगर आपका कोई सुझाव हैं तो वो भी यहाँ comment मे बताये मैं उसपे अमल करूंगा|🙏